नारनौल। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 11 मई को सुबह 10 बजे सभी प्रकार के मामलों के निपटारों के लिए कोर्ट परिसर नारनौल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 10 मई को दोपहर 1:30 बजे मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल मामलों के निपटारे के लिए प्री-लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि 10 मई को कोर्ट परिसर नारनौल में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई लांबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, भारत एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी (नाव मर्जड विद आईसीआईसीआई लांबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी), इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी व एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी, यूनिवर्सल शौंपों जरनल इंश्योरेंस कंपनी व अन्य इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित मामलों की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. वीरेंद्र प्रसाद व अधिवक्ता सुरेश कुमार की बैंच द्वारा की जाएगी। इसी प्रकार न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, एसीकेओ इंश्योरेंस कंपनी, जेयूएनएनओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी व गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित मामलों की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. डीएन भारद्वाज व अधिवक्ता विजय कुमार की बैंच द्वारा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी व कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस से संबंधित मामलों की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि चौहान व अधिवक्ता गिरिबाला यादव की बैंच द्वारा की जाएगी। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी ईआरजीओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी व लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित मामलों की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी व अधिवक्ता केसर सिंह की बैंच द्वारा की जाएगी। इसी प्रकार नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी, फ्यूचर जनरल इंश्योरेंस कंपनी, रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित मामलों की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवरपाल सिंह व अधिवक्ता प्रवीण कुमार की बैंच द्वारा की जाएगी।