फोटो नंबर-07कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की नवगठित टीम के साथ सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ महेंद्रगढ़ की बैठक रविवार को लघु सचिवालय में संघ के राज्य प्रधान विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में हरकेश जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम वर्तमान जिला इकाई को भंग करते हुए जिला संगठन का पुनर्गठन किया गया। इसमें प्रवीण कुमार प्रधान, विकास यादव कार्यकारी प्रधान, अनिल कुमार जिला मंत्री व दीपक कुमार कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में जिला कमेटी की ओर से उपायुक्त कार्यालय महेंद्रगढ़ के अधीन डीआईटीएस के अंतर्गत कार्यरत स्टाफ को अभी तक रोजगार सुरक्षा एक्ट का लाभ नही देने पर रोष प्रकट किया गया। स्टेट प्रधान विजय सिंह ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ से संबंधित समस्याओं को स्टेट कमेटी सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएगी। इस मौके पर विजय सिंह ने बताया कि आगामी 5 अक्तूबर को संगठन द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें डीआईटीएस कर्मचारियों की सभी मांगों को मनवाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नही करती है तो मजबूर होकर हमें फिर से आंदोलन की राह पर अग्रसर होना पड़ेगा। मीटिंग में जिन कर्मचारियों की कार्य अवधि पांच साल पूरी नही हुई है, उन्हें भी कौशल रोजगार एक्ट का लाभ देने की मांग उठाने पर सहमति बनी। बैठक में विकास यादव, अनिल चौधरी, कुलदीप, सुनील, रमेश, राजीव, सोनू, दीपक कुमार, कपिल कुमार, अभिलाष व मनोज आदि सहित डीआईटीएस कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।