फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में प्रमिला ने जीती मटका दौड़, रस्साकशी में सागरपुर की टीम चैंपियन

विज्ञापन
फोटो संख्या:65गांव दौंगड़ा अहीर  में मटका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिलाएं--संवाद
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में वीर बालक अमीलाल की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यंग फार्मर क्लब के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बुजुर्गों की दौड़, महिलाओं की मटका दौड़, गोला फेंक और रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण महेंद्र ने बताया कि छोटी-छोटी बेटियों की कुश्ती दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। कम उम्र में भी बेटियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अखाड़े में उतरकर मुकाबले किए। कबड्डी के मैदान में शानदार रेड और मजबूत रक्षात्मक खेल ने मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। बड़े स्तर के मुकाबलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रो कबड्डी लीग जैसा लग रहा था। समाचार लिखे जाने तक कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले जारी थे।
ये रहे परिणाम
बुजुर्गों की दौड़: मंडरूप प्रथम, रामभगत (सालावास) द्वितीय, सतवीर (किलोई) तृतीय।
महिलाओं की मटका दौड़: प्रमिला (मदीना, रोहतक) प्रथम, रीना (मोहनपुर, नारनौल) द्वितीय, मिलो (भादरा) तृतीय।
गोला फेंक: देवेंद्र (भुरावास) प्रथम, आत्मप्रकाश (माधोगढ़) द्वितीय, मयंक (कोथल) तृतीय।
रस्साकशी: सागरपुर की टीम प्रथम, दौंगड़ा अहीर के कालू की टीम द्वितीय, बाबा परमानंद (दौंगड़ा अहीर) की टीम तृतीय।

फोटो संख्या:65गांव दौंगड़ा अहीर  में मटका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिलाएं--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें