फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रजापति समाज ने की आवंटित भूमि पर कब्जे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय चितवन वाटिका में प्रजापति समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फतेहसिंह खुडाना ने की, जबकि मंच संचालन बड़कोदा के चेयरमैन ईश्वर सिंह ने किया। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव किशनलाल लुहानीवाल ने बताया कि प्रजापति समाज और विभिन्न संगठनों ने 18 अगस्त को जिला उपायुक्त को समाज के लिए आवंटित जमीन पर वास्तविक कब्जा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जिले के सभी ब्लॉकों में इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी ब्लॉकों की ओर से संबंधित ग्राम पंचायतों को आवंटित भूमि का वास्तविक कब्जा दिलाने के लिए लिखित निर्देश भी भेज दिए गए हैं।
स्थानीय चितवन वाटिका में प्रजापति समाज की एक बैठक में समाज के सभी उपस्थित लोगों ने पुरजोर मांग की है कि ग्राम पंचायतें तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर कुम्हार प्रजापति समाज को आवंटित जमीन पर वास्तविक कब्जा सौंपें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें