फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी की महिमा का गुणगान किया

Mon, 30 Dec 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद में शनिवार देर रात को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। दो घंटे चले सुंदरकांड के पाठ में रामलीला परिषद के महानिदेशक गिरीश कानोडिया, सुनील कानोड़िया, सत्यकाम कानौडिया ने सुंदर-सुंदर भजनों के साथ बालाजी की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

संरक्षक घीसा राम सैनी ने बताया कि सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक विचारों का संचार होता है। सुंदरकांड के पाठ के दौरान संदीप खोरीवाल, दीपक गर्ग, दिनेश खोरीवाल, राजेश सैनी, अरुण खेतान ने सुंदर चौपाइयां गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रामलीला परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र पाटोदिया ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर रामलीला परिषद के संरक्षक अनिल कौशिक, एमएल शर्मा, उपप्रधान सुनील यादव, मैनेजर सोहनलाल, निर्देशक प्रमोद तिवाड़ी, विकास तिवाड़ी, अशोक जांगड़ा, सचिव सुभाष तिवाड़ी, मुख्य सलाहकार प्रवीण गौड़, दिनेश मेहता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें