नारनौल। शहरी क्षेत्रों में अब 8 घंटे की बजाए 4 घंटे का लोड के हिसाब से कट लगेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कस्टमर स्पोर्ट 1912 नंबर जारी किया गया है।
इसके साथ ही 8059888209 शहर के लिए तथा 8816888991 व 8816888992 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। ये नंबर 24 घंटे काम करेंगे।
यह जानकारी दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल के अधीक्षक अभियंता टीसी कंसल ने दी।
कंसल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च तक सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बिजली निगम का साथ दें।