नांगल चौधरी। नांगल चौधरी पावर हाउस में स्थित 132 केवी ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने व जर्जर तारों की मरम्मत के कार्य के चलते 33 केवी पावर हाउस ढाकोढ़ा व 33 केवी पावर हाउस नांगल दर्गू की बिजली सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
विभाग के जेई जितेंद्र डागी ने बताया कि समय-समय पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत के साथ जर्जर तारों को भी दुरूस्त किया जाता है। 133 केवी के ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य करने के लिए वीरवार को 33 केवी पावर हाउस ढाकोढ़ा व 33 केवी पावर हाउस नांगल दर्गू फीडर से चलने वाली सभी बिजली सप्लाई लाइन सुबह से शाम तक बाधित रहेगी।