फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों में 16 करोड़ रुपये से बन रहे पॉवर हाउस

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ पावर हाउस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
एग्रीकल्चर फीडर में अब बार-बार लगने वाले कट नहीं लगेंगे। विभाग की ओर से चार गांवों मेें लगभग 16 करोड़ रुपये से 33 केवी के पॉवर हाउस स्थापित किए जाएंगे। इससे 40 गांवों के लगभग 6 हजार किसानों को फायदा मिलेगा। विभाग की ओर से टेंडर लगा दिए गए हैं। 16 सितंबर तक को टेंडर ओपन होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सब डिवीजन महेंद्रगढ़ ने गांव बलाना, देवास, निंबी तथा बाघोत में 33 केवी का पॉवर हाउस बनाया जाएगा। पंचायत की ओर से बिजली निगम को पॉवर हाउस के लि दो-दो एकड़ जमीन दी जा चुकी है। एक पॉवर हाउस पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रशासन की ओर से टेंडर लगाए जा चुके हैं। 16 सितंबर को उक्त टेंडर ओपन किए जाएंगे। दिसंबर तक काम अॅलाट होगा और उसके बाद मार्च 2022 में इस पर काम शुरू हो जाएगा। अभी क्षेत्र में 25 से 30 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन है। नए पॉवर हाउस बनने से लाइन छह से सात किलोमीटर रह जाएगा। वोल्टेज में बदलाव आए, लाइट ब्रेक डाउन भी कम होगी।
40 गांवों को होगा फायदा
विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के बाद 40 गांवों के लगभग 6000 किसानों को फायदा होगा। जिन पॉवर हाउस पर अभी ज्यादा लोड है, उनका लोड भी कम हो जाएगा। आए दिन लगने वाले कट खत्म हो जाएंगे। फसलों की समय पर सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

चार गांवों के पावर हाउस के टेंडर किए जा चुके हैं। जल्द ही टेंडर ओपन हो जाएंगे। प्रत्येक पॉवर हाउस पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होगा और मार्च तक कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

- बुधराम पंवार, एक्सईएन बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें