फोटो 15विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का पोस्टर लांच करते भिवानी-महेन्द्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबी
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सोमवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई माई भारत के तहत आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का पोस्टर लॉन्च किया। सांसद ने युवाओं से अपील की कि वे इस क्विज प्रतियोगिता में अधिकतम भाग लें और अपना भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आगे के राउंड की तैयारी में जुटकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में जिले के युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त करें। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, विचार-विमर्श और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि यह संवाद युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का बेहतरीन मंच है। कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। क्विज में 20 प्रश्न होंगे और उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रथम चरण में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है और 10 हजार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र के अगले चरण होंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवा पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, भवानी शंकर शर्मा, लेखाकार महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना और उन्हें नेतृत्व एवं संवाद कौशल से जोड़ना है।