फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंधी और बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

Fri, 02 May 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मई के पहले सप्ताह में आंधी और बारिश की मौसम विभाग संभावना जता रहा है। इसकी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को नारनौल का अधिकतम 39 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चार दिन पहले नारनौल का 43 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान पहुंच गया था। ऐसे में मई माह के पहले सप्ताह में भी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही तापमान रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 3 मई, 5 मई, 7 मई, 9 मई और 12 मई को मौसम पलटी मारेगा, जिससे आंधी व बारिश होने की संभावना रहेगी। उन्होंने बताया कि 3-8 मई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने और गर्ज चमक के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी और एक दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें