फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एमडी बन ठगों ने कर्मचारी को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर में साइबर ठगों ने कंपनी के एमडी बनकर एक कर्मचारी से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले ईमेल के जरिए संपर्क किया और फिर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अमेजन से स्टीम वॉलेट कोड खरीदने के लिए कहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खातोली अहीर निवासी देवेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में कार्यरत है। 20 मार्च 2026 को शाम करीब 6:25 बजे उसके ऑफिस ईमेल पर उसके एमडी के नाम से मेल आया। इसमें उसका मोबाइल नंबर मांगा गया। उसने जवाब में अपना नंबर भेज दिया।
इसके बाद उसी दिन शाम 6:43 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए अमेजन से स्टीम वॉलेट कोड खरीदने के लिए कहा। उसने 10-10 हजार रुपये के तीन कोड खरीदे और दिए गए ईमेल आईडी पर भेज दिए जिसकी कुल कीमत 30 हजार रुपये थी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी ने दो और सेट खरीदने को कहा। इस पर देवेंद्र को शक हुआ और उसने अपने असली एमडी से फोन पर बात की तब पता चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें