फोटो संख्या:75- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया गया है।
यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए लिया गया है जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश से वंचित रह गए थे। पोर्टल 19 सितंबर तक खुला रहेगा। महाविद्यालय में 1280 सीटों में से 730 पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। करीब 470 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें।
आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को अपने संबंधित महाविद्यालय में महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन के आधार पर की जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द प्रवेश सुनिश्चित करें।