फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी के व्हाट्सएप पर भेजा अश्लील फोटो, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक महिला पुलिसकर्मी को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार महिला कर्मी के मोबाइल पर एक युवक ने अश्लील फोटो भेज दी। पीड़िता का कहना हैं कि एक ग्रुप में वह भी शामिल है। इसी ग्रुप में एक व्यक्ति ने 12 अप्रैल को अश्लील पोस्ट डाल दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी ओर इंगित कर यह मैसेज किया। जबकि ग्रुप में करीब 176 व्यक्ति जुड़े हुए हैं। आरोपी ने जान बुझकर अपमानित करने की नियत से एक अन्य अश्लील फोटो उसके पर्सनल नंबर पर 12 अप्रैल को दोहपर 12 बजे भी भेजी। जबकि, आरोपी से उसकी कोई जान पहचान नहीं है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी को दी है। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें