नारनौल। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चलने की वजह से प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जिसकी वजह से पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा नारनौल रेलवे स्टेशन पर 14 दिसंबर को ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 14 दिसंबर को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी।
वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 दिसंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 14 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी।