फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा 99 प्रतिशत अंक लेकर पूरे विश्वविद्यालय में रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के घोषित परिणाम में यदुवंशी डिग्री कॉलेज की छात्रा पूजा ने बीएससी जूलोजी ऑनर्स 99 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

छात्रा तमन्ना ने 98.6 प्रतिशत, छात्रा अन्नू ने 97.4 प्रतिशत अंक परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीएससी ऑनर्स कमेस्ट्री में छात्रा कंचन, निशा, तथा संजू ने सराहनीय सफलता पाई है। फिजिक्स ऑनर्स में छात्र सुशांत, मानसी, अंकिता, बीएससी नॉन-मेडिकल में कविता, नीतू, अन्नू ने सराहनीय सफलता पाई है।
यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सराहनीय परीक्षा परिणाम कॉलेज के साथ-साथ जिले के लिए गर्व की बात है। यह सबकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। निदेशक विजय सिंह यादव, वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, चेयरपर्सन संगीता यादव, कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार, बीएड कॉलेज प्राचार्य बबरूभान ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें