नारे लगे तो समझो नंबर कट
कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेताओं के नारे लगाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नारे लगे, समझो नेता के नंबर कटे। इसलिए किसी को कोई नारा नहीं लगाना है। नारा लगाना तो केवल भारत माता की जय का लगाना।-
सीएम की 'जन आशीर्वाद यात्रा' का रूट प्लान
सीएम मनोहर की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को कलानौर तो सोमवार को महम हलके में प्रवेश करेगी। कलानौर में सीएम की यात्रा का 12 तो महम में 10 जगह स्वागत किया जाएगा। दोनों हलकों में भाजपा के टिकटों के दावेदार सीएम मनोहर लाल के सामने भीड़ जुटाकर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। साथ ही सीएम एक सितंबर को जिले से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे।
कौन कहां करेगा स्वागत
कलानौर हलका एक सितंबर
स्थान टिकट दावेदार
फौजी ढाबा सूरजमल किलोई
खेरड़ी वाटर वर्कर्स ओमप्रकाश बागड़ी
खेरड़ी गांव रामअवतार वाल्मीकि
नया पेट्रोल पंप खेरड़ी मोड़ पूर्व मेयर रेणु डाबला
पेट्रोल पंप खेरड़ी पूर्व विधायक सरिता नारायण
कार्तिक ढाबा ओएसडी अमरजीत
खैरड़ी मोड़ सुखबीर चंदौली
खैरड़ी मोड़ हनुमान मंदिर रामनिवास निगाना
खैरड़ी मोड़ भिवानी रोड पूजा खटक
खैरड़ी मोड़ भिवानी सीमा नरेश इंदौरा
खैरड़ी मोड़ भिवानी रोड नहर विष्णु पार्षद
खैरड़ी मोड़ भिवानी रोड नहर पार कृष्ण
महम हलका 2 सितंबर
सीसरखास बलराज कुंडू
रेलवे लाइन व बाईपास के बीच में डाक्टर सतपाल अहलावत
बलंबा मोड़ भिवानी रोड अजीत अहलावत
राजवमावि भिवानी रोड महम राजेश नेहरा, निंदाना
भिवानी स्टैंड, महम मधुसूदन पहलवान, मोखरा
खंड कार्यालय, महम सुनील उर्फ कुल्लू व समुंद्र
महम चौबीसी, चबूतरा शमशेर खरकड़ा
ढेर पाना, महम स्टेडियम के पास राजबीर आर्य, रंजना रापड़िया, गायत्री आर्य, सतबीर राठी, भीम ठाकुर व दिनेश नेहरा, निंदाना
बाईपास चौक, नियर इंडस स्कूल डाक्टर आनंद शर्मा
भैणी महाराजपुर महंत सतीश दास, सौरभ फरमाणा, रामनिवास रोहिल्ला, श्रीभगवान हिंदुस्तानी, वेदप्रकाश धवन व मनोज फरमाणा।
विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
- 377.51 लाख रुपये की लागत से भिवानी सब ब्रांच पर एआर ब्रिज
- ड्रेन नंबर 8 पर 179.95 लाख रुपये की लागत से वीआर ब्रिज
- 176.18 लाख रुपये की लागत से ड्रेन नम्बर 8 पर वीआर ब्रिज
- 55.15 लाख रुपये की लागत से न्यू कलानौर माइनर के दोनों किनारों पर ईंट बिछाने का कार्य
- 272.41 लाख रुपये की लागत से न्यू कलानौर माइनर का आरडी 0 से 22200 तक पुर्ननिर्माण का शिलान्यास
- 624.26 लाख रुपये की लागत से भालौठ सब ब्रांच पर पूजा घाट का शिलान्यास करेंगे।
गढ़ी सांपला व रोहतक सिटी विधानसभा
- 119. 20 लाख रुपये की लागत से गांव भैंयापुर से रोहतक-किलोई रोड तक बनाये गये लिंक रोड का उद्घाटन
- 843.51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नई अनाज मंडी के सामान्य प्लेट फार्म व शेड की आधारशिला
- सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में 325 लाख रुपये की लागत से बनाए गए फेसिलिएशन सेंटर भवन का उद्घाटन
- सेक्टर पांच में 470 लाख रुपये की लागत व 330 लाख रुपये की लागत से सिटी पार्क में बने सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन
- सैक्टर-5 में 365 लाख रुपये की लागत से तैयार किये गए फायर स्टेशन भवन का उद्घाटन।
महम विधानसभा
- 1771 लाख रुपये की लागत से दिल्ली बठिंडा रेलवे लाइन पर लाखनमाजरा महम रोड पर बनाए गए चार लेन के आरओबी का उद्घाटन।
- 35.83 लाख रुपये की लागत से बनाए गए गर्वमेंट वेटरनेरी डिस्पेंसरी, महम का उद्घाटन
- 340.03 लाख रुपये की लागत से बनने वाले निंदाना से भराण रोड का शिलान्यास
- 677.10 लाख रुपये की लागत से डोभ में बनने वाले वाटर वर्क्स का शिलान्यास
- 30.65 लाख रुपये की लागत से गांव भराण में बनने वाले आरसीसी-एनपी-2 पाइप इनलेट चैनल माइनर का शिलान्यास
- 1279.05 लाख रुपये की लागत से गांव निंदाना में वाटर सप्लाई स्कीम व 1216.20 लाख की लागत से गांव निंदाना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज नेटवर्क की आधारशिला।