फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नांगल चौधरी में निर्माण कार्य रुकवाया

Thu, 28 Nov 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-23नांगल चौधरी में हो रहे सड़क निर्माण को रूकवाते अ​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में दो माह से बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को भी एक्यूआई स्तर 196 दर्ज किया गया। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में एक्यूआई स्तर 300 के पार पहुंच गया था। इसके बाद क्षेत्र में ग्रैप 4 लागू किया गया था।
विज्ञापन

नांगल चौधरी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बुधवार को सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर निर्माण कार्य को रुकवाया। सड़क का निर्माण उस निर्माण एजेंसी द्वारा किया जा रहा था, जिसे नांगल चौधरी नगर पालिका द्वारा टेंडर जारी किया गया था। गौरतलब है कि ग्रैप 4 के दौरान शहरी क्षेत्र में कूड़ा जलाने, भवन निर्माण सहित अन्य सभी प्रतिबंधित कार्य के निरीक्षण व चालान की जिम्मेदारी नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहती है।
वहीं एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अर्जुन नरवाल का कहना है कि क्षेत्र में ग्रैप 4 के दौरान सभी प्रतिबंधित कार्य को बंद करवाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। नांगल चौधरी क्षेत्र में नगर पालिका के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इसे मौके पर पहुंच कर टीम द्वारा रुकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें