फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चार सीटों में दो पर जजपा, एक-एक पर कांग्रेस और बीएससी से हुआ भाजपा का मुकाबला

विज्ञापन
नारनौल विधायक औमप्रकाश की जीत पर खुशी मनाते हुए कार्यकर्ता - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी का कांग्रेस, बीएसपी और जजपा से मुकाबला हुआ। नारनौल व नांगल चौधरी में बीजेपी का सीधा मुकाबला जजपा प्रत्याशियों के बीच हुआ। जबकि, महेंद्रगढ़ में कांग्रेस और अटेली में बीएसपी ने भाजपा से सीधा मुकाबला किया।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा ने महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, अटेली से सीताराम व नांगल चौधरी विस से अभय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। नारनौल में त्रिकोणीय मुकाबला मना जा रहा था। कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र के प्रचार में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आए थे। माना जा रहा था कि यहां बीजेपी व कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। लेकिन, यहां दूसरे नंबर पर जजपा रही। जजपा की प्रत्याशी कमलेश सैनी पहले इनेलो में थी और साल 2014 में चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रही थीं। इस बार भी उनका मुकाबला बीजेपी के साथ हुआ। कांग्रेस को इस बार भी तीसरा स्थान मिला। वहीं नांगल चौधरी में भी पहले मूलाराम की पत्नी ने इनेलो प्रत्याशी मंजू को हराया था। इस बार मूलाराम जजपा से मैदान में थे। पिछली बार अभय सिंह को करीब 981 वोटों से जीत मिली थी। ऐसे में इस बार भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीजेपी प्रत्याशी ने इस बार 20145 वोटों से जीत दर्ज की। हालांकि मनोहर सरकार में मंत्री रहे रामबिलास शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर कांग्रेस व बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। वहीं अटेली में इस बार नतीजे कुछ अलग रहे। यहां से बीजेपी के सीताराम को बसपा के ठाकुर अतर लाल से कड़ी टक्कर मिली। यहां से बीजेपी ने डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का टिकट काटकर सीताराम को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें