फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों को विधानसभा चुनाव में अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए। ऐसे में सभी वर्गों के लोगों को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। अमर उजाला ने विधानसभा चुुनाव 2019 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। ऐसे में 21 अक्तूबर को सभी लोग घरों से निकले और मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करें। खुद मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

खुद वोट करें और दूसरे को भी प्रेरित करें
लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को भाग लेना चाहिए। लोगों को खुद वोट करना चाहिए और दूसरे को भी इसे लेकर प्रेरित करना चाहिए। सभी को मतदान कर रिकार्ड बनाना चाहिए। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम प्रशासन का नहीं सभी लोगों का है। इसे लेकर हर स्तर पर लोगों को सहयोग करना चाहिए। जिससे वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
- भारती सैनी, नप चेयरपर्सन नारनौल
पांच साल बाद मिलता है मौका
लोगों को पांच साल बाद मतदान करने का अवसर मिलता है। ऐसे में लोगों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इसमें भी खासकर युवा वर्ग को। एक योग्य प्रत्याशी चुनने में उन्हें अहम रोल निभाना चाहिए। युवा खुद वोट करें और दूसरे को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें। युवाओं में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह रहता है।
विज्ञापन

- दीक्षा डाबरा, अध्यक्ष, छात्र संघ गर्ल्स पीजी कॉलेज
वोट के महत्व को समझें
लोग अपने वोट का महत्व समझे और चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान में अधिक संख्या में भाग लेकर रिकार्ड मत करें। खुद वोट करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। हमारा प्रयास होना चाहिए अधिक मतदान हो। इस महापर्व में सभी को अपने स्तर पर योगदान करना चाहिए। इसलिए मतदान को गंभीरता से लेते वोट जरूर डालें।
- संदीप नूनीवाल, जिला महासचिव, हरियाणा व्यापार मंडल नारनौल
मताधिकार का करें इस्तेमाल
लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने भी अधिकार नागरिकों को मिले हैं, उनमें से सबसे बड़ा वोट देने का अधिकार है। ऐसे में लोगों को इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। खुद वोट डाले और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें। युवाओं के साथ अन्य वर्ग को भी मतदान के लिए आगे जाना चाहिए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि वोट प्रतिशत को बढ़ाकर जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

- राजेश देवी, जिला प्रमुख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें