फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर 15 हजार कैश और चार बोलत शराब लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दनचौली स्थित शराब के ठेके से सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर बदमाश 15 हजार रुपये व चार बोतल शराब लूट ले गए। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात तीन बदमाशों पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ठेके पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दनचौली गांव स्थित शराब के ठेके पर राजस्थान निवासी सुमेर सिंह सेल्समैन का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की रात करीब पौने 10 बजे एक बाइक पर तीन युवक ठेके पर आए। आरोपी शराब लेने के बहाने गेट खुलवा लिया। इसके बाद एक आरोपी पिस्टल नुमा हथियार दिखाकर उसे काबू कर लिया। आरोपी 15 हजार रुपये नगदी व चार बोतल शराब ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी मालिक को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकार ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी चेहरे पर पकड़े बांधे हुए थे। ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो सकी। सेल्समैन से पूछताछ के अनुसार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ठेके पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। ऐसे में पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल सकी है। ठेके पर पहले कार्य कर चुके कर्मचारियों समेत अन्य के बारे में जानकारी ली जा रही है।
ठेकों पर पहले भी हो चुकी वारदात
21 अगस्त की रात सुराना गांव स्थित शराब के ठेके में आग लगाकर कारिंदों को जलाने का प्रयास किया था। आग से एक कारिंदा मामूली रुप से झुलस गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

20 अगस्त हमीदपुर गांव में सेल्समैन संदीप कुमार ठेके में सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे एक बाइक पर दो युवक ठेके पर पहुंचे। आरोपियों ने कारिंदे से कहा कि आज के बाद ठेका मत खोलना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। कारिंदा कुछ कहता इतने में युवकों पिस्टल से दो फायर कर दिए।
20 मई की रात को जाखणी गांव में शराब के ठेके में आग लगाने पर कारिंदा ओम प्रकाश की मौत हो गई थी। इसमें शामिल चार आरोपियों में राजेश व सुभाष उर्फ गोसिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
29 सितंबर 2018 को नौलायजा मोड़ के पास स्थित ठेके के सेल्समैन को चारपाई से बांधकर करीब आठ लाख रुपये की शराब व 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 9 सितंबर और 25 सितंबर 2018 को बदमाशों ने पिस्टल के बल पर निजामपुर क्षेत्र में ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें