फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। होली पर्व में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। त्योहार पर अक्सर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। जिले में होली पर्व के मद्देनजर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी व सतर्कता के साथ गश्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि होली पर किसी तरह का हुड़दंग न हो, इसके लिए बदमाशों पर कार्रवाई की जाए। ऐसे बदमाश जो अक्सर त्योहार पर ही बदमाशी करते हुए कानून व्यवस्था और शांति का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाए।
वहीं, होली के दौरान स्पीड बाइकर्स पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था की पालना करते हुए पुलिस का हर संभव सहयोग करें और किसी भी आपत्ति में पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर पर ध्यान न दें। इसके अलावा नशे के कारोबारी की भी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर इस प्रकार की हरकतें न करें अन्यथा होगी कार्रवाई
-शराब का सेवन करके वाहन न चलाएं।

-होली खेलने के लिए किसी के साथ जबरदस्ती न करें।

-राहगीरों पर गुलाल या पानी फेंककर तंग न करें।

-किसी भी प्रकार की हुडदंगबाजी न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें