फोटो संख्या:64-आकोदा में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस --स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
विधानसभा चुनाव को सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिले में सीआरपीएफ की 2 कंपनियां और आरपीएफ की 6 कंपनियां आई हैं। जिनके साथ मिलकर महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग और फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के महेंद्रगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जवानों आरपीएफ के साथ मिलकर सिसोठ, पाली, आकोदा, खुडाना, पालड़ी पनिहार, बसई व अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भय होकर अपना मतदान कर सके। फ्लैग मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।