फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के इनामी पपला के पिता सहित 15 को उठा ले गई राजस्थान पुलिस

विज्ञापन
गांव खैरोली में खड़ी राजस्थान की पुलिस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
राजस्थान तथा हरियाणा पुलिस के एक भारी भरकम दस्ते ने शुक्रवार दोपहर को गांव खैरोली पहुंचकर एक मर्डर मामले में हरियाणा-राजस्थान के 5 लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर के पिता रामकिशोर सहित करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया। गांव से सात बाइक भी पुलिस टीम अपने साथ लेकर गई है। काफिले का नेतृत्व नीमराणा के एएसपी सिद्धांत शर्मा के कर रहे थे।
विज्ञापन

झुंझुनूं जिले के करमाड़ी में दिल्ली निवासी समीर खान और नरेश अग्रवाल की माइनिंग की सांझे की लीज थी। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने लीज वहां के अलग-अलग स्थानीय व्यक्तियों को सबलेट कर दी थी। जिसमें समीर खान ने अजय को माइनिंग की लीज दे दी थी। नरेश अग्रवाल ने धनपत सिंह को लीज दे दी। 15 जून को समीर खान के पक्ष के लोग माइनिंग का काम शुरू करने से पहले मुहूर्त करने आए थे। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। दोनों पक्षों में हो रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में हुई फायरिंग के दौरान एक गोली कोटपूतली जिला के कल्याणपुरा की पदमा की ढाणी निवासी मुकेश कुमार (30) की सिर में लगी। जिससे मुकेश की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में कुछ स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस को हरियाणा के मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को भी संदेह के दायरे में ले रही है। राजस्थान पुलिस का भारी भरकम दस्ता शुक्रवार को नारनौल पहुंचा। महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज से बातचीत कर स्थानीय पुलिस की टीम को भी अपने साथ लिया। करीब 15 गाड़ियों में पुलिस टीम गांव खैरोली पहुंची।
पपला के पिता सहित 15 हिरासत में
विक्रम उर्फ पपला गुर्जर के गांव में 15 गाड़ियों में पहुंची पुलिस ने पूरे गांव के बाहर एक घेरा बनाया। इसके बाद आरोपियों तक पहुंचकर उनको हिरासत में लेना शुरू कर दिया। मौके से करीब 15 लोगों को पकड़ा है। पपला गुर्जर के पिता रामकिशोर को भी पुलिस अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन

जानिए कौन है विक्रम उर्फ पपला गुर्जर
महेंद्रगढ़ जिले के गांव खैरोली का निवासी विक्रम उर्फ पपला गुर्जर हरियाणा तथा राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड है। महेंद्रगढ़ अदालत परिसर से पपला के साथी सितंबर 2017 में पुलिस पर फायरिंग कर उसे छुड़ा ले गए थे। पपला पर 5 हत्या सहित कई केस दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस ने तीन लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। सितंबर 2019 में राजस्थान पुलिस के बहरोड में पपला व उसके साथी पुलिस पर फायरिंग कर लॉकअप से फरार हो गए थे। राजस्थान में पपला पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।
गांव करमाड़ी में 15 जून को माइनिंग लीज में हिस्सेदारी मामले में फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में मुकेश नामक व्यक्ति की गोली लगने से हत्या हो गई थी। इस संबंध में पुलिस खैरोली आई थी। यहां पर हमने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी खेतड़ी, झुंझुनूं, राजस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें