फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नाके लगाकर लोगों को रोक रही पुलिस

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान वाहन चालक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
लॉकडाउन को लागू कराने के लिए पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। नारनौल में पुलिस ने शहर में 10 नाके लगाए हैं। जिससे घर से बाहर निकलने वालों को रोका जा सके। एससी सुचालना गजराज ने बताया कि लॉकडाउन में बिना वजह घूमने वालों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक नारनौल शहर के अलग-अलग स्थानों पर 10 नाके लगाए जाएंगे ताकि बिना वजह घूमने वालों पर पूर्ण तय अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बहादुर सिंह तालाब, बहरोड़ रोड, गंदानाला, कोर्ट रोड, नांगतिहाडी रोड, सिंचाई विभाग, सिंघाणा रोड, पुल बाजार, राजीव चौक, सैनी धर्म कांटा व मेहता चौक पर नाके लगाए जाएगे। दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बेवजह मोटरसाइकलों पर घूमने वालों पर पूरी तरह सख्ती की जा रही है। पुलिस ने 50 चालान किएं व 10 बाइकों को इंपाउंड भी किया है। दूसरी ओर लॉकडाउन के तीसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद रहे।
युवक को मुर्गा बनाने पर दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
नारनौल। दौंगड़ा अहीर चौक पर तैनात किए गए दो पुलिस कर्मचारियों सतपाल व बिल्लु को ड्यूटी में कोताही बरतने के चलते पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए हैं। दौगड़ा चौकी प्रभारी सुमन ने बताया कि लाइन हाजिर किए गए दोनों एसपीओ हैं। जिन्होंने ड्यूटी में अनियमितता बरती थी। बता दें कि चौक पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों ने एक युवक को मुर्गा बनाकर कुछ दूर चलाया था। यह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला एसपी के संज्ञान में आने पर दोनों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मी भी लोगों के साथ नरमी से पेश आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें