फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास गोलीकांड में तीन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 25 Aug 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव के भोजावास में दुकानदार पर गोली चलाने के आरोपियों का तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि इस मामले में स्वयं पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी लेने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दे चुके हैं। वहीं पीड़ित दुकानदार सनोज की ओर से दी गई शिकायत में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी केडी निवासी झिंगावन के रूप में हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें इस मामले में जांच में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग तक नहीं लग पाया है। कनीना डीएसपी दिनेश कुमार सदर थाना कनीना प्रभारी मुकेश कुमार व सीआईए की तीन टीमों की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं।
मामले में पीड़ित सनोज कुमार निवासी भोजावास ने थाना सदर पुलिस को शिकायत भी दे दी है। शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे सफेद रंग की बोलेरो में पांच लोग सवार थे। दुकान के सामने गाड़ी रोकने के बाद गांव झिंगावन निवासी केडी ने गाड़ी से नीचे उतरकर उसे जान से मारने के लिए गोली चलाई थी। प्लास्टिक की स्टूल हाथ पर दे मारने से आरोपी निशाना चूक गया था। इसके बाद उसके दाहिने हाथ में गोली लगी थी। उसके बाद गाड़ी से एक बदमाश उतरता दिखाई दिया तो वह दौड़कर दुकान की छत पर चला गया था। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस की टीम मामले में गंभीरता से जांच कर रही हैं। टीमों की ओर से कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, डीएसपी कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें