महेंद्रगढ़। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने शहर कनीना से गुमशुदा नाबालिग को उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने कनीना क्षेत्र में लापता हुए एक प्रवासी परिवार की बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया।
शनिवार को थाना शहर कनीना पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक बच्चा गुम हो गया है। सूचना पर तुरंत प्रभाव से पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र 30 मिनट में ही बच्चे को कोटिया–कनीना रोड से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया व उसके परिजनों को सौंप दिया।
दरअसल बच्चा खेलते–खेलते घर से दूर निकल गया था और रास्ता भटक गया था। परिजनों ने जब बच्चे को सकुशल देखा तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ आई, उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।