फोटो संख्या:79- श्री कृष्ण गोशाला कनीना में गायों को गुड़ खिलाते गोसेवक--स्रोत- आयोजक
कनीना। श्री कृष्ण गोशाला कनीना में शनिवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव मोतला कला निवासी प्रशांत यादव की सुपुत्री माही राव ने अपना जन्मदिन गोशाला में मनाते हुए गायों को गुड़ खिलाकर सवामनी लगाई और गोसेवा की। इस मौके पर जितेंद्र कुमार शर्मा, अदिति बलवान, आर्य मास्टर, कृष्ण सिंह मास्टर, रामप्रताप, ओमप्रकाश ठेकेदार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद