फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने इस साल 246 पुरुषों व 528 महिलाओं को किया बरामद

विज्ञापन
12jjrp07- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।
विज्ञापन
झज्जर। आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया और आमजन की सक्रिय भागीदारी के आधार पर पुलिस ने लगभग 83 प्रतिशत गुमशुदा व्यक्तियों को खोज निकालकर उनके परिजनों से मिलवाया। इस वर्ष जिले में कुल 313 पुरुषों और 630 महिलाओं के गुमशुदा होने की सूचनाएं प्राप्त हुईं। पुलिस ने 246 पुरुषों व 528 महिलाओं को सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने करीब 148 महिलाओं, बच्चों और युवाओं को भी उनके परिवारों से मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें कई ऐसे व्यक्ति शामिल थे जो बोलने में असमर्थ थे या अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
उन्होंने पुलिस टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का अपने परिजनों से मिलना एक मानवता से जुड़ा दायित्व है और झज्जर पुलिस ने इस दायित्व को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाया है।
विज्ञापन

झज्जर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 01251-254212, 277132, 7056667275-76 और 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें