फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे में पुलिस ने अपहृत लड़के को किया बरामद

विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ के द्वारा बरामद करने के बाद साथ में अपहरण किया गया लड़का योगेंद्र। संवा? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव लावण से किसान के अपहृत बेटे को सीआईए टीम ने शनिवार दोपहर बाद सकुशल बरामद कर लिया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लड़के अपहरण कर उसके मामा से 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस टीम ने घटना के करीब 20 घंटे बाद उसे होटल से बरामद कर लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव लावण निवासी सोमदत्त अपने गांव के बाहरी हिस्से में अपने खेत में बने घर पर 19 वर्षीय बेटे योगेंद्र, 20 वर्षीय बेटी प्रियंका, पत्नी नेमता के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार को सोमदत्त अपने पूरे परिवार के साथ अपनी ससुराल झज्जर जिले के गांव सुलोधा गए थे। योगेंद्र अपनी भैंसों को संभालने के लिए अपने माता, पिता के जाने से कुछ देर पहले करीब तीन बजे घर आ गया था। करीब पांच बजे उसके घर के पास एक कार खड़ी थी। जिसमें तीन लोग सवार थे, जो कि चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसका अपहरण कर ले गए। रात करीब 9 बजे योगेंद्र के फोन से ही उसके मामा मुनेश के मोबाइल पर कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि हमने तुम्हारे भांजे का अपहरण कर लिया है। हमें 20 लाख रुपये दोगे तब इसे छोड़ेंगे। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सुबह करीब छह से सात बजे के बीच योगेंद्र की मां नेमता के मोबाइल पर कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि दस लाख रुपये दोगे तो ही आपके बेटे को छोड़ा जाएगा। दोपहर करीब 12 बजे कनीना के एक होटल से फोन आया कि योगेंद्र यहां है। पुलिस ने 20 घंटे के बाद महेंद्रगढ़ सीआईए टीम ने दोपहर लड़के को कनीना में मिड डे नाइट होटल के नजदीक से सकुशल बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की बढ़ते दबिश को लेकर अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मुक्त कर दिया और फरार हो गए। योगेंद्र पुत्र सोमदत्त वासी लावण को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह दी थी पुलिस को शिकायत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल सुबह सोमदत्त पुत्र लक्ष्मीनारायण वासी लावण ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दी कि उसके लड़के योगेंद्र को कुछ अज्ञात बदमाशों ने लावण गांव से अपहरण कर लिया है और 20 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के आदेश पर महेंद्रगढ़ सीआईए टीम भी लड़के की तलाश में तुरंत जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के आदेश पर एक टीम बनाई गई थी। उसके बाद सीआईए की टीम भी लड़के की तलाश में जुट गई थी। सीआईए टीम ने दोपहर को कनीना के मिड डे नाइट होटल के नजदीक से युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

- सुमित कुमार, पुलिस प्रवक्ता महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें