फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 534 बोतल देशी और अंग्रेजी की शराब बरामद की,छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत शराब मामले के बाद पुलिस अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना एरिया में छापा मारकर 534 बोतल देशी व अंग्रेजी बरामद की है। इस बारे में छह लोगों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि सोनीपत, पानीपत और फरीदाबाद में नकली जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद एसपी चंद्रमोहन ने जिले को अलर्ट कर दिया था। थाना प्रभारियों व सुरक्षा एजेंटों को अवैध शराब तस्करों व शराब खुर्दों यानी हाथ से तैयार शराब का पता लगा कर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। इस पर टीमों ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी करके 24 घंटे में 534 अवैध बोतल अंग्रेजी व देसी शराब की बरामद की है। इसमें छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करी में शामिल कैंपर भी बरामद की गई है। आरोपियों में अजय कुमार हुडिना से 10 बोतल देसी, बलबीर लहरोदा से 12 बोतल देसी, जितेंद्र आकोदा से 26 बोतल अंग्रेजी व देशी, बलवान बाढड़ा से 78 बोतल देसी, मनोज धनोता से 408 बोतल देसी व कैंपर बरामद की है। बाद सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध शराब की तस्करी व बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में नशे के कारोबार करने वालों पर पैनी नजर है। पिछले एक महीने में जिले में अवैध शराब की 2573 बोतल देसी, 961 बोतल अंग्रेजी व 112 बोतल बीयर बरामद हुई है। इमसें 27 लोग गिरफ्तार किए गए थे। शराब का सेवन करने वाले लोगों से अपील हैं कि चोरी छिपे तैयार की जा रही शराब का सेवन न करें। ऐसे लोगों को पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें