फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एक गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला राजस्थान के नीमराना थाना एरिया का होने के कारण महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को आगे जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता (23) चार साल पहले भाई के साथ खाटू श्याम गई थी। इसी दौरान राजस्थान निवासी भूपेश से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि एक महीने बाद उसने मिलने के लिए राजस्थान बुलाया व जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकाया। अधिक दबाव देने पर आरोपी ने पीड़िता के परिवार वालों को मारने की धमकी दी। उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ वीरवार को महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे जांच के लिए नीमराना थाना पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें