फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर पकड़ा नकली माल

Fri, 27 Nov 2015 12:23 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम छापा मारकर आईएसआई मार्का ब्रांडेड कंपनी का ठप्पा लगाकर निम्न गुणवत्ता का लोकल माल बेचने के आरोप में कस्बे के एक इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया है। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय मार्केट कमेटी रोड पर यादव इलेक्ट्रिक स्टोर के नाम से एक दुकान है। आरोप है कि दुकान संचालक ने अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कम गुणवत्ता वाला माल आईएसआई ब्रांडेड कंपनी का ठप्पा लगा बेच रहा था। इस ब्रांडेड कंपनी के उत्पाद महंगे दामों पर बिकते है जिससे दुकानदार को ज्यादा मुनाफा मिल रहा था।

बुधवार देर सांय संबंधित कंपनी (हैवल्स) केे सीनियर प्रोडक्शन इंजीनियर गजेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दुकानदार के यहां छापेमारी की। छापे के दौरान दुकान से संबधित कंपनी का नकली माल बरामद हुआ। पुलिस ने नकली माल जब्त कर मौके से ही दुकानदार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी अधिकारियों का आरोप है कि उक्त दुकानदार काफी समय से उनकी कंपनी के नाम पर नकली सामान बेचकर जहां ग्राहकों को लूट रहा था, वहीं कंपनी की छवि को भी धूमिल कर रहा था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के आधार पर जो तथ्य सामने आएगें आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को बृहस्पतिवार को को महेंद्रगढ़ की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें