फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 03 Sep 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 70 सतनाली में फ्लैग मार्च निकालदे हुए पुलिस---संवाद
विज्ञापन
सतनाली। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में आरपीएफ की 3 कंपनियां आ चूकी है। जिनके साथ मिलकर जिला पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही फ्लैग मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन

सतनाली से थाना प्रभारी सज्जन वशिष्ठ ने बताया कि फ्लैग मार्च की शुरूआत खंड सतनाली के गांव बलाना, माधोगढ़, डालनवास, बारड़ा, सुरेहती जाखल, सुरेहती पिलानियां, सुरेहती मोडियान, ढ़ाणा, बास होते हुए गोशाला चौक सतनाली में पहुंची। इसके पश्चात सतनाली में एचडीएफसी बैंक के सामने से होते हुए रेलवे स्टेशन मुख्य चौक, बाबा भैरू मंदिर के पास से होते हुए गांव नांवां, डिगरोता, मांडोला, जेरपूर, उष्मापुर, राजावास होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंची। उन्होंने कहा कि माधोगढ़ चौकी व सतनाली में गोशाला चौक पर गाड़ियों की चैकिंग समय-समय पर की जा रही है और मौके पर आरपीएफ की टीम भी मौके पर सख्ती से चैकिंग कर रही है। नजदीक लगती दूसरे राज्य की सीमाओं से शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें