फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना क्षेत्र के गांवों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- कनीना में फ्लैग मार्च निकालते शहर व सदर थाना प्रभारी व कर्मचारी--स्रोत- पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
कनीना। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सदर कनीना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च 16 अप्रैल की शाम को थाना प्रबंधक आईपीएस वैशाख बागी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पड़तल, भोजावास और सुंदरह गांवों में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने तीनों गांवों में आम नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित कर पुलिस पब्लिक तालमेल को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, हेल्पलाइन नंबर 1933, साइबर धोखाधड़ी व अन्य विषयों पर जागरूक किया। थाना प्रबंधक आईपीएस वैशाख बागी ने ग्रामीणों से बिना किसी भय के पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें