फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध तरीके से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए रविवार रात सदर थाना पुलिस टीम ने 24 पव्वे व 19 अद्धे देसी शराब पकड़ी है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस से बचकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरेंद्र की दुकान पर रेड की तो पुलिस की टीम को देखकर सुरेंद्र अवैध देसी शराब से भरा हुआ थैला वहीं छोड़कर भाग गया। थैले को चेक किया तो उसमें 24 पव्वे व 19 अद्धे देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया और सुरेंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर नारनौल में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें