फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार: टेलीग्राम टास्क के नाम पर की ठगी, शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 29 Sep 2025 04:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल

सार

साइबर क्राइम के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से  1.70 लाख रुपये बरामद हुए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6 लाख 30 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ के रोड़ावाली गांव निवासी इमरान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 1.70 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। शिकायतकर्ता, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करती है ने बताया कि 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा।

विज्ञापन


ग्रुप में कई लोग विभिन्न स्कीमों और तरीकों से पैसे कमाने की बात कर रहे थे। ग्रुप में दिए गए निर्देशों के अनुसार, शिकायतकर्ता को गूगल मैप पर विभिन्न होटलों और रेस्तरां को 5-स्टार रेटिंग देने का टास्क दिया गया। उसने निर्देशानुसार टास्क पूरे किए। इसके बाद, आरोपियों ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीतकर उसे बड़े टास्क पूरे करने के लिए प्रेरित किया और उसका डीमैट खाता खुलवाया। 

टास्क पूरे करने और निवेश पर लाभ का लालच देकर, विभिन्न बैंक खातों में 6 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए। साइबर ठगी का संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें