फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
कनीना में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस
विज्ञापन
कनीना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कनीना क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च निकाला। आमजन से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान युवाओं से भी अपील की कि किसी प्रकार की अफवाहों में आकर उग्र प्रदर्शन न करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार थाना शहर कनीना प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों और पैरामिलिट्री के जवानों ने सौहार्दपूर्ण, भाईचारा और सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से कनीना, उन्हाणी और चेलावास मंडी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की। उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही। फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। कहा कि फ्लैग मार्च से आम आदमी में सुरक्षा की भावना पैदा होगी और वह निर्भीक होकर मतदान करेंगे। फ्लैग जिला पुलिस की युवाओं से अपील है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें