फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन से निपटने के लिए जिला पुलिस अलर्ट

Sun, 22 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
 जाट आंदोलन के दौरान शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार को 120 जवानों की एक कंपनी तैयार की गई ।  
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में फिर से जाट आंदोलन की घोषणा पर जिला पुलिस ने भी उपद्रवियों से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है, अगर आंदोलन हुआ और इस दौरान किसी भी प्रकार का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के आदेश पर पुलिस की 120 जवानों की एक कंपनी तैयार की है, जो  उपद्रवियों से निपटने के लिए अपने पूरे साजो सामान के साथ 24 घंटे पुलिस लाइन में तैयार रहेगी। सभी एसएचओ को भी आदेश दिए हैं कि वो अपने-अपने थाना क्षेत्र में भी अभी से निगरानी रखें व शरारती लोगों की  पहचान करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने कहा शांति पूर्ण से अपनी बात रखने का सभी को हक है। लेकिन की किसी भी सूरत में कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। क्योंकि इस तरह के आंदोलन कि आड़ में कई आपराधिक व शरारती तत्व के लोग लोगों को भड़का कर कानून को अपने हाथ में लेकर तोड़ फोड़ करने की कोशिश करते हैं। इस तरह के लोगों पर पुलिस की सख्त पहरेदारी रहेगी और उन पर निगाह रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीजीपी के आदेशों अनुसार सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियों को फिलहाल रद्द कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें