जाट आंदोलन के दौरान शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार को 120 जवानों की एक कंपनी तैयार की गई ।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में फिर से जाट आंदोलन की घोषणा पर जिला पुलिस ने भी उपद्रवियों से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है, अगर आंदोलन हुआ और इस दौरान किसी भी प्रकार का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के आदेश पर पुलिस की 120 जवानों की एक कंपनी तैयार की है, जो उपद्रवियों से निपटने के लिए अपने पूरे साजो सामान के साथ 24 घंटे पुलिस लाइन में तैयार रहेगी। सभी एसएचओ को भी आदेश दिए हैं कि वो अपने-अपने थाना क्षेत्र में भी अभी से निगरानी रखें व शरारती लोगों की पहचान करें।
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने कहा शांति पूर्ण से अपनी बात रखने का सभी को हक है। लेकिन की किसी भी सूरत में कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। क्योंकि इस तरह के आंदोलन कि आड़ में कई आपराधिक व शरारती तत्व के लोग लोगों को भड़का कर कानून को अपने हाथ में लेकर तोड़ फोड़ करने की कोशिश करते हैं। इस तरह के लोगों पर पुलिस की सख्त पहरेदारी रहेगी और उन पर निगाह रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीजीपी के आदेशों अनुसार सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियों को फिलहाल रद्द कर दी गई है।