फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली स्प्रे करने से फसल हुई नष्ट

Thu, 21 Jan 2016 12:13 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव सागरपुर निवासी एक किसान की 6 कनाल भूमि में लगी सरसों की फसल पर किसी व्यक्ति ने जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। इससे फसल नष्ट हो गई। किसान ने जिला प्रशासन शिकायत देकर घटना की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

 
किसान की  शिकायत पर कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. अमरसिंह यादव ने अपनी टीम के साथ फसल का अवलोकन किया और फसल में जहरीली दवाई का स्प्रे होना सही पाया गया। गांव सागरपुर निवासी किसान भरतसिंह ने पुलिस में सूचना दी कि उसने गांव में ही अपनी 6 कनाल भूमि पर सरसों की फसल उगाई है जो फूट कर पकाव पर थी। लेकिन  किसी व्यक्ति ने जहरीली स्प्रे करके फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान का कहना है कि फसल नष्ट होने के कारण उसकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं आगामी फसल में भी नुकसान होने का भी अंदेशा बना हुआ  है। शिकायत के बाद से पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें