फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनाली में एडवेंचर सीखने के लिए 15 को जून रवाना होंगे पीएमश्री के विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो नंबर-12जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग और यूथ एंड इको क्लब के संयुक्त प्रयास से पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली में शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष कैंप में जिले के विद्यार्थियों को भी हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले को बैच-3 में शामिल किया गया है। यह दल 15 जून से 19 जून तक मनाली में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेगा जबकि सभी चयनित विद्यार्थियों को 14 जून को पंचकूला में रिपोर्ट करना होगा। जिले से कुल 55 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी इस कैंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। इच्छुक विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा खेल, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

मनाली कैंप के दौरान विद्यार्थियों को जिप लाइन, रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, ट्रैकिंग, रैपलिंग, पर्वतारोहण, तीरंदाजी और शूटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही हिमालयी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सर्वाइवल स्किल्स की भी जानकारी दी जाएगी।
शिक्षा विभाग का मानना है कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को लेकर जिले के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
वर्जन:
विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण पर भेजने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। कक्षा 9वीं से 12वींं तक के विद्यार्थी इस कैंप में भाग लेंगे। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

-विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें