फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

Fri, 08 Aug 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 3जिला परिषद के कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई करते जिला परिषद के अध
विज्ञापन
नारनौल। हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता नाम से जिले में 8 से 15 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत आज जिला परिषद कार्यालय में की गई। जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में सभी कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग मनाना है।
उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के साथ एक बैठक में निर्देश दिए कि यह अभियान केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों में भी पूरी लगन से चलाया जाए। हर गांव में रोजाना निर्धारित गतिविधियों के अनुसार सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कूड़ा-कचरा हटाना, नालियों की सफाई करना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस अभियान के जरिए एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। जहां एक ओर हर घर तिरंगा अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा। वहीं हर घर स्वच्छता अभियान स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव रखेगा। यह पहल न केवल हमारे राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाती है, बल्कि हमारे घरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी का भी एहसास कराती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें