फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:75-रोहतक में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रथम 'कवि दयाचंद मायन
विज्ञापन
कनीना। गत दिवस हुए खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए कई प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने प्रथम स्थान तो अंडर-14 बालक वर्ग की खो-खो टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान अपने नाम किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अनुज ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गरिमा ने 1600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रीता ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-19 बालिका वर्ग की रिले दौड़ की टीम ने भी द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष रोशन लाल, प्रधानाचार्य हरिप्रकाश शर्मा व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। खिलाड़ियों को तैयार करने वाले खेल प्रशिक्षक मुकेश डीपीई, मुस्कान, समरपाल यादव, हरिओम तंवर के प्रयासों की भी सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें