सतनाली। सतनाली बास खेल नर्सरी में खिलाड़ी कबड्डी की तैयारी कर रहे है। खेल नर्सरी की सरकार की स्वीकृति के बाद 10 अप्रैल में शुरू की गई थी।
खेल नर्सरी में दो आयु वर्ग में कबड्डी के 45 खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह-शाम छह घंटे पसीना बहा रहे हैं। कोच मोहन ने बताया कि सतनाली बास खेल मैदान में कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए नई पौध खेल नर्सरी का कार्य शुरू कर दिया गया है। नर्सरी में खिलाड़ियों को प्रो कबड्डी,ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी व खेलो इंडिया के लिए अभ्यास करवाया जाता है।
कबड्डी की तैयारी के लिए सुरेहती जाखल, पिलानिया, ढ़ाण व बास के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते है। कोच ने बताया कि वर्तमान में नर्सरी खेल में 14 वर्ष से आयु वर्ग लड़कों में अंडर 14 में 20 व 19 आयु वर्ग में 25 खिलाड़ी प्रतिदिन छह घंटे खेल मैदान में पसीना बहा रहे हैं।