फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-काठूवास दोहरीकरण से रेवाड़ी-मदार 9 को रहेगी रद्द

Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर रेवाड़ी-काठूवास मार्ग के दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत कुंड-काठूवास रेलखंड पर नौ जून को तकनीकी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी-मदार ट्रेन नौ जून को रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को परेशनियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
इसमें गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो नौ जून को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी।
विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग में अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12065 अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो नौ जून को अजमेर से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
यह परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा नौ जून को फुलेरा से निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 59632 रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा नौ जून को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। इससे यात्रियों को परेशनियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें