फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पदक जीतने के लिए बास्केटबॉल की तैयारी कर रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18बीकेएन कॉलेज में संचालित खेल नर्सरी में बास्केटबॉल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। जिले में पहली बार बीकेएन कॉलेज में बास्केटबॉल खेल नर्सरी शुरू की गई है। इससे खिलाड़ियों को बास्केटबॉल खेल का अभ्यास करने की सुविधा मिली है। खिलाड़ी अब अगस्त में होने वाले खेल महाकुंभ और अक्तूबर में आयोजित होने वाले इंटर कॉलेज प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीकेएन कॉलेज के प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि कॉलेज में बेहतर बास्केटबाॅल कोर्ट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी शुरू होने से चयनित खिलाड़ियों के अलावा आस-पास के अन्य खिलाडी और सेना व पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी अभ्यास कर रहे हैं।

बॉक्स
खेल नर्सरी शुरू होने के बाद से बास्केटबॉल के अभ्यास में सुगमता मिली है। आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रहा हूं। उम्मीद है इस वर्ष आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने में सफल रहूंगा। -आकाश, बास्केटबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन

बॉक्स
बास्केटबॉल मेरा पंसदीदा खेल है लेकिन क्षेत्र में बास्केबॉल कोर्ट की सुविधा नहीं होने के कारण अभ्यास में परेशानी होती थी। बीकेएन कॉलेज में खेल नर्सरी शुरू होने के बाद बास्केटबॉल कोर्ट की सुविधा मिली है। -हितेंद्र, बास्केटबॉल खिलाड़ी

फोटो नंबर- 18बीकेएन कॉलेज में संचालित खेल नर्सरी में बास्केटबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत

फोटो नंबर- 18बीकेएन कॉलेज में संचालित खेल नर्सरी में बास्केटबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें