फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंडस्तरीय खेलकूद स्पर्धा में निजी स्कूलों के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 01 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:88 राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय निंबी ​में खंड स्तरीय खेल  कबड्डी  प्रतियोगिता 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निंबी के खेल मैदान पर पांच दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेल का शुभारंभ एईओ रमेशचंद्र व प्राचार्य मनीष कुमार ने किया।
विज्ञापन

खेल सचिव डीईपी राजेश कुमार ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता एक से पांच अगस्त तक करवाई जाएगी। एक व दो अगस्त को लड़कों की आयु वर्ग अंडर-11, 14, 17 व 19 की कबड्डी, खोखो, वाॅलीबॉल, एथलेटिक्स व रस्साकशी की प्रतियोगिता करवाई गई। चार व पांच अगस्त को लड़कियों की विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
खेल के पहले दिन अंडर-11 खो-खो खेल प्रतियोगिता में यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम, अंडर-14 आयु वर्ग के खो-खो में सरस्वती स्कूल प्रथम, अंडर-17 आयु वर्ग में यदुवंशी शिक्षा निकेतन ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुलाना ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-11 में आरपीएस स्कूल प्रथम, राजकीय प्राथमिक स्कूल खैरोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वाॅलीबॉल खेल प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में आरपीएस स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में अंडर-11 में आरपीएस स्कूल ने प्रथम, विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सरपंच विक्रम सिंह तंवर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक श्याम प्रकाश, राकेश कुमार, सुनील कुमार, सतीश, ज्योति, सूरत, बिरेंद्र सिंह, अशोक, किरण, पिंकी व कविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें