फोटो नंबर-30यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
नारनौल। हरियाणा में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने के विरोध में कर्मचारियों व अधिकारियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों का कहना है कि एनपीएस और यूपीएस कभी उनकी मांग नहीं रही, पहले एनपीएस और अब यूपीएस को जबरदस्ती थोपा जा रहा है। महासचिव अशोक यादव ने कहा कि इसको लेकर एक अगस्त को ब्लैक डे के तौर पर मनाया गया है।
सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर काले कपड़े और काली पट्टी बांध अपना विरोध दर्ज करवाया है।
साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर यूपीएस के विरोध में रोष मार्च निकाल उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।