फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खिलाड़ी प्रिया का सीआरपीएफ में चयन

Wed, 22 Oct 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16जगमाल छिलर,संस्थापक, जेसी स्पोर्ट्स ग्राउंड
विज्ञापन
नारनौल। गांव दनचौली स्थित एथलेटिक खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रिया का चयन सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। 26 अक्तूबर को खेल नर्सरी में प्रिया के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा। कोच मनजीत ने बताया कि प्रिया के सीआरपीएफ में चयन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि दनचौली में खेल मैदान की कमी थी, जिसके चलते गांव के युवाओं को दौड़ का अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके मद्देनजर वर्ष 2020 में जगमाल छिलर के प्रयासों और सरपंच जोगिंदर व बबीता छिलर के सहयोग से गांव में खेल मैदान बनाया गया। इसका नाम जगमाल छिलर के नाम पर रखा गया। इस वर्ष से खेल मैदान में एथलेटिक खेल नर्सरी शुरू की गई है। वहीं गत पांच वर्षों में करीब 100 खिलाड़ी पुलिस व सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
-
सीआरपीएफ में चयन होना सपना सच होने जैसा है। खेल नर्सरी में कोच के मार्गदर्शन में दौड़ व अन्य गतिविधियों के प्रशिक्षण ने राह आसान कर दी थी। खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों व खेल नर्सरी के उत्थान के लिए कार्य करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

प्रिया, एथलेटिक खिलाड़ी
-
गांव में खेल मैदान बनाने का उद्देश्य यह था कि गांव के बच्चे हरियाणा के लिए खेलें और युवाओं को दौड़ व अन्य गतिविधियों के अभ्यास में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जगमाल छिलर, संस्थापक, जेसी स्पोर्ट्स ग्राउंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें