फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय पितामह कान्ह सिंह कॉलेज में किया पौधरोपण

Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में पोधरोपण करते विद्यार्थी--स्रोत- 
विज्ञापन
कनीना। राजकीय पितामह कान्ह सिंह कॉलेज में जनशक्ति विकास संगठन की ओर से रंग-बिरंगे फूलों के पौधों का रोपण किया गया। संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले को हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से संगठन ने फूलदार पौधों को निशुल्क वितरण करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इस कार्य की शुरुआत नवंबर में कर दी गई है। दीपक वशिष्ठ ने बताया कि गत वर्ष भी संगठन की ओर से एक करोड़ से अधिक फूलदार पौधे आस-पास के जिलों में निशुल्क वितरित किए गए थे। इस बार भी संस्था द्वारा यह अभियान और बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत फूलों की पौध पूरे जिले में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।







उन्होंने बताया कि पौधों में लगभग 25 प्रकार की सुंदर प्रजातियां शामिल हैं, जिनमें कासमास, स्वीट विलियम, गजानिया, आइस, पीटुनिया, फ्लाक्स, केंडुला, गेंदा जीआर-2, जगरेटा, पोपी, कैंडीटफ्ट आदि रंग-बिरंगे और आकर्षक फूलों की पौधें प्रमुख हैं। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति, सरकारी या गैर सरकारी संस्था नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकती है, लेकिन पौधे लेने से पूर्व उन्हें यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि वे उनकी नियमित देखभाल और रखरखाव करेंगे ताकि पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें। इस मौके पर जनशक्ति विकास संगठन के सदस्य अमित कुमार, लाइब्रेरी इंचार्ज कैलाश यादव, एनसीसी इंचार्ज अशोक यादव, असिस्टेंट प्रो. राकेश सहित एनसीसी के कैडेट्स भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें